किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आज 26वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन एससीओ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के एससीओ शिखर सम्मेलन का विषय ‘एससीओ के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर एक साथ’ है। भारत, चीन और रूस सहित एससीओ में 10 सदस्य देश शामिल हैं। भारत 2017 से एससीओ का पूर्णकालिक सदस्य है।

शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और साथ चलते हुए बातचीत की। अन्य नेताओं के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाने के बाद भी दोनों नेताओं को आपस में चर्चा करते देखा गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *