केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को साइबर हमलों और किसी भी तरह की संभावित बाधा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ देश भारत को सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते और ऐसे तत्वों से संभावित जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

नई दिल्ली में एक मीडिया संस्थान से बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा कि भारत अब चिप डिजाइन और निर्माण की क्षमता विकसित कर रहा है। ऐसे में देश को लगातार उन संभावित भू-राजनीतिक जोखिमों पर नजर रखनी होगी, जो इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका के साथ सामने आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति को कई स्थापित कंपनियां और देश अपने लिए चुनौती के रूप में देख सकते हैं। इसलिए उद्योग को सुरक्षा और संभावित व्यवधानों से निपटने की तैयारियों पर विशेष ध्यान देना होगा।

श्री वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास की आवश्यकता है। इसके लिए उद्योग, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को मिलकर और समन्वय के साथ काम करना होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *