मप्र के 71वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कहा – सामूहिक संकल्प और सहभागिता से बनाएंगे नया मध्यप्रदेश

31 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस (एक नवम्बर) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य के स्थापना दिवस पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एक भौगोलिक इकाई ही नहीं, यह समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और असीम संभावनाओं की जीवंत पहचान है। बीमारू राज्य से विकासशील मध्यप्रदेश तक की इस 71 साल की लंबी यात्रा ने हमें अनेकों अच्छे-बुरे अनुभव दिए। पर अब मध्यप्रदेश बदल रहा है। विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान ही अब मध्यप्रदेश की नई पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, बढ़ती कृषि विकास दर सहित पर्यटन सुविधाओं में तेज वृद्धि से प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को एक नई ऊर्जा, एक नया संबल मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामूहिक संकल्प और सहभागिता (जनभागीदारी) और अथक परिश्रम से हम सब मिलकर एक नया मध्यप्रदेश बनाएंगे। एक ऐसा प्रदेश, जो विरासत से विकास के मामले में देश-विदेश में एक उदाहरण बने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *