भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने दक्षिण कोरिया के आसन में आयोजित कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में अश्मिता ने अपनी हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हराया।

इस जीत से पहले अश्मिता ने क्वार्टर फाइनल में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज हिना अकेची को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

अब फाइनल में अश्मिता का सामना चीन की क्यू हान से होगा। हान ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की जी किम को 22-20, 18-21, 21-14 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

अश्मिता के लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा है और वह खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत के लिए बड़ा सम्मान हासिल करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *